डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था द्वारा मिठाई वितरण की गई

डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 50 किलो मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अजमेर में मिठाई वितरण का कार्यक्रम परबतपुरा स्थित बस्ती, गवर्नमेंट कॉलेज चौराहा, एमडीएस यूनिवर्सिटी चौराहा बस्ती, लोहार बस्ती में किया गया। अजमेर शहर प्रभारी अनुपम मिश्रा ने बताया की संस्था विगत 6 वर्षों से हर वर्ष 50 किलो मिठाई का वितरण कर रही है इस वर्ष भी मिठाई, दिए और मोमबत्तियों का वितरण किया गया। संस्था की सचिव सौम्य सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम के पीछे उद्देश्य इन पिछड़ी बस्तियों में दिवाली जैसे खुशिओं और प्रकाश के त्यौहार पर मीठी खुशियो को ऐसे लोगों तक पहुंचना है जिन्हे इस पर्व के असली उद्देशय का ज्ञान नहीं तथा जो इस पर्व को हर्षोउल्लास के साथ नहीं मना पाते है। सभी स्थानों पर कोविड से बचाव हेतु व हाथ धो कर मिठाई खाने का सन्देश भी संस्था द्वारा दिया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा बच्चों के साथ पटाखे और फुलझड़ियां भी जलाई गई। अजमेर के अतिरिक्त राजस्थान के 6 शहरों एवं 2 कस्बों में भी मिठाई वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस वर्ष संस्था द्वारा कुल 350 किलो मिठाई का वितरण किया गया। अजमेर में कार्यक्रम के दौरान अजमेर शहर प्रभारी अनुपम मिश्रा, विकास उबना, हिमांशु शर्मा, नरेंद्र सिंह राठौर, ज्योति, पार्षद पृश्वी सिंह, ललित खत्री, विरम सिंह जी, शैलेन्द्र बालोठिया, रामनारायण रावत मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!