राजकीय विधि महाविद्यालय, अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया।
गत वर्ष भी छात्र संघ चुनाव का आयोजन नहीं हुआ है परंतु इस वर्ष प्रदेश के सभी नगर निकाय, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, जिला परिषद, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति आदि के चुनाव कराए गए हैं और वर्तमान में भी राजस्थान में पंचायत और जिला परिषद चुनाव शेष रहे सभी 4 जिलों के पंचायत और जिला परिषद चुनाव की तिथियों का निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया है वहाँ तीन चरणों में 12 दिसंबर 15 दिसंबर और 18 दिसंबर को चुनाव होंगे। परंतु सरकार द्वारा अभी तक छात्र संघ चुनाव को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है जो कि छात्र हितों पर कुठाराघात है।
इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि आज संविधान दिवस के मौके पर सभी छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ ली फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अजमेर लाॅ कॉलेज इकाई ने छात्र संघ चुनाव कराने और जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर तिथियां घोषित करने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा हमने यह मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की अधिसूचना जारी करे अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में उग्र आन्दोलन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर बलराम हरलानी, मनीष गोयल, योगेश अडानिया, वीरेंद्र प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रविंद्र सिंह राठौड़, रवि कुमार रेसवाल, दिनेश गुर्जर, हीरालाल मीणा, कृष्णकांत शर्मा, अमित पुरोहित, सुमित कुमार, सुरेंद्र पुरी, प्रेमराज मीणा, योगेश मीणा, ललित मीणा आदि एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।