कांग्रेसियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर की पुष्पांजलि

अजमेर ! महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अजमेर क्लब स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया! इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री जसराज जयपाल ने कहा कि महात्मा फुले ने गरीबों एवं पिछड़ों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिये जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिये शिक्षा का मूलमंत्र दिया, जिससे कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी सहभागिता निभा सकें। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने छूआछूत, जातिप्रथा एवं पर्दाप्रथा जैसी कुरीतियों के विरूद्ध संगठित एवं शिक्षित समाज की स्थापना की अभिनव पहल की थी। हम समाज से कुरीतियों को दूर करने एवं अशिक्षा के अंधियारे को मिटाते हुए एक विकसित एवं समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सहभागिता निभायें।

पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि हम सबका यह दायित्व है कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जीवन संदेश का अधिक से अधिक प्रसार करे और समाज में ऐसा माहौल बनाए कि कोई भी बालक-बालिका अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित प्रदेश महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक शुभम डॉ मंसूर अली डॉ सुरेश गर्ग डॉ सतीश शर्मा अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल अशोक बिंदल विजय नागोरा ओबीसी विभाग के संयोजक मामराज सेन पार्षद हेमंत जोधा कपिल सरस्वत कुशाल कोमल नरेंद्र तुनवाल. धर्मेंद्र नागवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!