आर्यवीर दल ने अधिष्ठाता सोनी के नेतृत्व में किया स्वागत
केकडी 9 (पवन राठी)दिसम्बरआर्य समाज केकडी के मंत्री अशोक आर्य के आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उपप्रधान बनने पर आर्य समाज द्वारा किया गया भव्य स्वागत। आर्य वीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी ने बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के सम्पन हुए चुनाव में प्रधान पद के लिए सीकर सांसद स्वामी सुमेदानंद सरस्वती व उपप्रधान पद पर आर्य समाज केकड़ी के मंत्री अशोक आर्य निर्वाचित होने पर आर्य समाज केकड़ी के प्रधान रतन लाल पंवार व कार्यकारणी द्वारा नवनिर्वाचित उप प्रधान अशोक आर्य का माल्यार्पण कर ऋषिकृत ग्रन्थ भेंट कर सम्मान किया गया। पंवार ने अपने उद्धबोधन में कहा की आर्य समाज केकडी के मंत्री अशोक आर्य का प्रदेश उप प्रधान बनना केकडी के लिए गौरव की बात है। अशोक आर्य ने कहा की महर्षि दयानंद सरस्वती के मिशन को आगे बढ़ाना प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान छोटू लाल कुमावत, मूलचंद महावर, सत्यनारायण सोनी, गोपाल शर्मा, गणराज आर्य, बजरंग सिकलीगर, हेमराज नायक, मोहित डांगी , नितेश नायक, सहित सभी आर्यजन उपस्थित हुए।