छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर एबीवीपी ने दिया ज्ञापन

एडमिशन फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ाने, प्रक्रिया पूर्णत ऑनलाइन करने और छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर एबीवीपी ने दिया ज्ञापन*

आज राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महानगर सहमंत्री उदय सिंह शेखावत और इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महानगर सहमंत्री उदय सिंह शेखावत ने बताया कि आज राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में एबीवीपी ने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया जिसमें पीजी बेस पर एडमिशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने, सीटों की संख्या में 25% बढ़ोतरी करने, साप्ताहिक मूडकोर्ट का आयोजन, शैक्षणिक भ्रमण कराने (कोर्ट और कारावास विजिट) सहित कई मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
एबीवीपी इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगो मे मुख्य राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर मे शीघ्रातिशीघ्र पार्किंग और चारदीवारी का निर्माण, छात्रसंघ चुनाव कराने, एनसीसी एनएसएस स्पोर्ट्स से रियायत, एडमिशन प्रक्रिया को पूर्णता ऑनलाइन करने, तृतीय वर्ष में अंडरटेकिंग प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने सहित 11 मांगो का ज्ञापन दिया गया। जिस पर प्राचार्य महोदय ने उक्त मांगो को सुनकर शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कालूराम, कमलेश प्रजापत, जतिन शर्मा, चेतन चौहान, ईश्वर काला, किशन बागड़ी, रेखा, कृष्णा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!