केकड़ी 16 दिसंबर(पवन राठी)बढ़ते कदम (गौशाला)की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार रात्री होटल वृंदा में गौ सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुवा।समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट मनोज आहूजा थे।नई अध्यक्ष अशोक पारीक के नेतृत्व वाली नवीन कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई।नई कार्यकारिणी में राजेंद्र बियानी सचिव राकेश तोषनीवाल कोषाध्यक्ष आनंदी राम सोमानी व्यवस्था प्रमुख जैसे सक्रिय पदाधिकारी शामिल है।
इस समारोह में वरिष्ठ पत्रकार संजय कटारिया उद्योगपति सुभाष कटारिया कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु भामाशाह कृष्ना नंद तिवारी पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मी चंद न्याती महेंद्र पारीक विशिष्ठ अतिथि थे ।
निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।समारोह में सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओ और भामाशाहों
को सम्माननित किया गया।