केकड़ी 16 दिसंबर(पवन राठी)यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आव्हान पर केकड़ी में भी आज बैंक बंद रहे।दो दिवसीय हड़ताल के कारण आज कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यूको बैंक कारपोरेशन बैंक बैंक पंजाब नेशनल बैंक सहित सभी सरकारी बैंकों पर ताले लटके रहे।
यह हड़ताल बैंक यूनियन द्वारा प्रस्तावित बैंकों के निजीकरण के विरोध में पूरे देश मे की जा रही है।हड़ताल के कारण रुपये निकालने जमाकरने चेक क्लीयरेंस आदि का काम ठप्प हो जाने से करोड़ो रूपये का कारोबार प्रभावित हुवा है।हड़ताल के कारण आस पास के गांवों से आये लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौर तलब है कि 2021-22के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 -75 लाख करोड़ जुटाने के लिए विनिवेश लक्ष्य के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी उसी के विरोध में बैंक यूनियन फोरम द्वारा हड़ताल की गई है।