अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अजमेर ! विजय दिवस की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल द्वारा बजरंगढ़ स्थित विजय स्मारक पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कहा कि विजय दिवस पूरे देश के लिए आन-बान-शान का प्रतीक है। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस ने 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश बना दिया, पाकिस्तान की सेना को घुटनों पर ला दिया। इस युद्ध में सेना के जवानों की शहादत को हम गर्व से याद करते हैं। उनकी कुर्बानी को कोई नहीं भूल सकता।
सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने इस युद्ध के जरिए उपमहाद्वीप का इतिहास ही नहीं भूगोल भी बदलकर रख दिया। स्व. इंदिरा गांधी ने एक सशक्त महिला प्रधानमंत्री के रूप में देश को नेतृत्व प्रदान किया जिससे पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा। भारत-पाकिस्तान युद्ध में एक लाख सैनिकों ने समर्पण किया। बांग्लादेश के उदय से पूरी दुनिया में भारत की सैनिक ताकत का लोहा माना गया | राजस्थान की वालों की धरती में हर गांव, हर परिवार में नौजवान मिलेंगे, जिन्होंनें सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने आप को कुर्बान कर दिया। देश की आन-बान-शान के लिए जान की बाजी लगा देने वाले सभी शहीद सैनिकों को हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी , छोटू सिंह रावत विवेक कड़वा , विकास मीणा , जितेंद्र चौधरी, बाल किशन ,विनोद चौहान ,डॉ राकेश शर्मा ,सरवन लाल रणवा, मनोज दत्त शर्मा ,मुकुल यादव , राहुल मीणा ,बजरंग मेघवंशी , राकेश मेवाड़ा, हरदेव सोलंकी , रामलाल नगवाड़ा ,आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी |
जय शंकर चौधरी
जिला अध्यक्ष
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल
9414002006

error: Content is protected !!