केकड़ी 17 दिसंबर(पवन राठी)केकड़ी सिटी पुलिस की सक्रियता के चलते शुक्रवार को 96 पव्वे देशी शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि जूनिया एरिया में बीड के बालाजी क्षेत्र गश्त कर रहे ए एस आई इंद्र सिंह को प्लास्टिक कट्टे को ले जाते हुए एक युवक को देखा पुलिस वाहन को देखकर युवक घबरा गया।पुलिस ने युवक को रोककर कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से 96 पव्वे देशी शराब के निकले।पुलिस ने शराब जप्त कर ली और जब युवक से पूंछताछ की तो उसकी पहचान प्रधान पुत्र कानाराम रैगर सामने आई।पुलिस ने आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।