अजमेर, दिनांक 18 दिसम्बर 2021 राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास व लिलियाने फोन्डस एवं जन विकास समीति वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क ऑक्यूपेषनल, फिजियोथैरेपी एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श का दो दिवसीय शिविर का आयोजन 16 व 17 दिसम्बर को संस्था के पंचशील स्थित मीनू शीघ्र हस्तक्षेपण केन्द्र और मीनू स्कूल चाचियावास में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ स्वाति शिन्दे, (जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी), डॉ कुलदीप कविया (चिकित्सा प्रभारी राजकीय डिसपेंसरी पंचशील, अजमेर), डॉ. कुमुद शर्मा ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट, अतिष माथुर (पार्षद, वार्ड नं 76), राकेश कुमार कौशिक (संस्था निदेशक), तरूण शर्मा (अतिरिक्त निदेशक) आदि द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर किया ।
डॉ. स्वाति ने अपने उद्भोदन में कहा कि लोगों को जानकारी नही होने की वजह से दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से अभिभावकों को जानकारी के साथ-साथ उन्हें बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था निदेशक श्री कौशिक ने बताया कि संस्था दिव्यांगो के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं से जोड़ना, जागरूकता लाना और दिव्यांगो से जुड़े हितभागियों का क्षमता वर्धन करने का कार्य भी कर रही है।
संस्था द्वारा समय समय पर विशेषज्ञों को बुलाकर अभिभावकों और संस्था स्टाफ का क्षमता वर्धन और काउन्सलिंग की जाती है।
इसी संदर्भ मेें दिनांक 16 व 17 दिसम्बर 2021 को दो दिवसीय ऑक्यूपेशनल फिजियोथैरेपी एवं मनोवैज्ञानिक परामर्ष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली की डा़ॅ कुमुद शर्मा , डॉ़. कृष्ण कुमार बाकोलिया, डॉ. पारूल मोर्य, सुश्री अजली सेन, शानू कांवरिया ने अपनी सेवाऐ दी। षिविर के दौरान अजमेर व पुष्कर शहर के साथ लगभग 30 गावों के 75 दिव्यांगजनों और लगभग 200 अभिभावकों ने लाभ प्राप्त किया।
राकेश कुमार निदेशक
निदेशक
9829140992