अध्यापिका नागला धनपत देवी साहित्य सम्मान से सम्मानित

केकड़ी 22 दिसंबर(पवन राठी)केकड़ी निवासी अध्यापिका विमला नागला को धनपत देवी स्मृति साहित्य सम्मान 2021से सम्माननित किया गया है।यह सम्मान उनकी कहानी सुख की छांव में को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मिला है।
नागला ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता मेंप्रथम स्थान प्राप्त कर
साहित्य जगत एवम क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश में आयोजित समारोह में आयोजक एवम पत्रिका के संपादक डॉ. शोभनाथ शुक्ल प्रकाशक संगीता शुक्ला अध्यक्ष आद्य प्रसाद सिंह कथाकार चित्रेश एवम डॉ. शिव भूषण मिश्र ने विमला नागला को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र एवम नगद राशि देकर सम्मानित किया। समारोह में 12 अन्य कहानीकारों एवम निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर साहित्य जगत की अनेक नामचीन हस्तियां मौजूद थी।

error: Content is protected !!