नई पेंशन की टेंशन खत्म करो के नारों के साथ नई पेंशन के आदेशों की जलाई होली

केकड़ी 22 दिसंबर (पवन राठी)राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के बैनर तले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारे बाजी की
“नई पेंशन की टेंशन खत्म करो सरकार”
इसके साथ ही कर्मचारियों ने नई पेंशन के आदेशों की होली भी जलाई उसके बाद उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को प्रधान मंत्री मोदी के नाम का ज्ञापन नई पेंशन स्कीम बंद करने का दिया।
जिलाध्यक्ष रामधन जाट ने बताया कि नई एन पी एस योजना एक शेयर आधारित योजना है जिसमे पैसा सुरक्षित नही है ।कार्मिक की सेवाकाल में मृत्यु की दशा में भी नाम मात्र की फेमेली पेंशन दिए जाने का प्रावधान है।इसमें सेवा निवृति के बाद मेडिकल सुविधा का कोई प्रावधान नही है कम्प्यूटेशन का भी कोई प्रावधान नही है।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विष्णु कुमार तेली प्रदेश प्रवकता विक्रांत वैष्णव उपाध्यक्ष केलाश गौड़ कैलाश झारोटिया श्रीराम बैरवा रोडू लाल बैरवा श्याम पारीक अशोक सेनी सुबोध कुमार उपाध्याय नंद किशोर शर्मा रमेश दसानीय अब्दुल गफ्फार देशवाली लोकेश झारोटिया कालूराम खटीक भंवरलाल बैरवा कालूराम मीणा अजय सांखला दिनेश पंवार अनिता वर्मा फरीदा बानो पदम सिंह राठौड़ गणेश लाल पारीक सहित अनेको कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!