जन जागरूकता रेली निकाल आमजन को दिया संदेश

केकड़ी 22 दिसंबर(पवन राठी)आलोक विज्ञान महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत बुधवार को जनजागरूकता रैली निकाल कुरीतियों के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
रैली को महाविद्यालय से पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली अजमेर कोटा मार्ग पीर बाबा चौराहा कल्याण कॉलोनी शांतिनाथ नगर चंद्र प्रभु नगर
विनायक नगर होते हुए महाविद्यालय पंहुच कर सम्पन्न हुई। रैली में स्वयं सेवक कोरोना डेंगू जैसी बीमारियों से सतर्कता बरतने संबंधी एवम दहेज कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं व पर्यावरण संरक्षण नारी शिक्षा को बढ़ावा देने संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। रैली का मुख्य मकसद आमजन को इन सभी के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान प्राचार्य कल्याण सिंह गौड़ कार्यक्रम अधिकारी इंद्रमल रैगर व्याख्याता पूरणमल वर्मा रतन लाल खटीक विमल मौर्य रनवीर सिंह सुनील प्रजापत गोविंद सोनी राकेश कुलदीप भंवर लाल शिवनारायण नंद किशोर आदि ने सहयोग किया।
रैली के समापन पर घनश्याम पाराशर ने समाज उतथान एवम सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी।

error: Content is protected !!