उत्तर प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव में कार्य हेतु सौपी जिम्मेदारी

कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष द्रौपदी कोली व अन्य सेवादल पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव में कार्य हेतु सौपी जिम्मेदारी

आज दिनांक 22.12.2021 – कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह जी शेखावत की सहमति से राजस्थान के 20 प्रमुख सेवादल कार्यकर्ताओं की एक टीम प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमल कल्ला के नेतृत्व में लखनऊ उत्तर प्रदेश पश्चिमी जोन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लल्लू सिंह के निर्देशन में कार्य हेतु लखनऊ बुलाया गया जिसमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ से भी सेवादल के कार्यकर्ताओ सहित अजमेर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष द्रौपदी कोली व विजय नागौरा, हरिप्रसाद जाटव, सुनील कुमार सहित अन्य को उत्तर प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव में कार्य हेतु जिम्मेदारी देना तय किया गया।
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि सेवादल के कार्यकर्ता इन विधानसभा क्षेत्रों की राजनीतिक आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक परिस्थिति का आकलन व कांग्रेस पार्टी के पक्ष में कार्य कर वहां के आमजन को उत्तर प्रदेश में भाजपा व योगी शासन केे कुशासन से निजात दिलाने दुरुपयोगी व अनुउपयोगी के बारे में जन-जन को अवगत करायेगे क्योंकि योगी शासन में ना शासन है ना राशन है वहां कि जनता भुखमरी बेरोजगारी अराजकता का सामना कर रही है।
आगे द्रौपदी कोली ने बताया की वहां राष्ट्र निर्माण व संस्कृति की रक्षा के लिए व संगठन निर्माण के लिए यह टीम कार्य करेगी क्योंकि यूपी में लंबे समय के बाद प्रियंका जी के धरातल पर कार्य करने से कॉग्रेस उत्तर प्रदेश आ रही है कार्यकर्ताओं को सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, एआईसीसी सचिव सत्तनारायण पटेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी, उत्तर प्रदेश सेवादल अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने कार्यकर्ताओं को स्थानीय चुनावी बारीकियों एवं रणनीति से विस्तार पूर्वक अवगत कराया।
भवदीया

error: Content is protected !!