रैन बसेरो के सुचारू संचालन व आश्रयविहीन लोगों को आश्रय देने के लिए बैठक

आज दिनांक 22.12.2021 को श्रीमान अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अजमेर के निर्देशानुसार रैनबसेरों एवं आश्रय स्थलों के संबंध में श्री रामपाल जाट सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अजमेर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी जिसमें श्री सीताराम प्रजापत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल एडीएम सिटी अजमेर, डॉ दिनेश कुमार एवं डॉ कुलदीप सिंह चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग अजमेर, सीता वर्मा उपायुक्त नगर निगम एवं श्री सुरेन्द्र बांगड नगर निगम अजमेर, श्री आलोक जैन प्रोटोकॉल अधिकारी एवं पैरालीगल वॉलेन्टियर उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नगर निगम द्वारा 4 नगर कर्मी व 2 सुरक्षा गार्ड के साथ समन्वय स्थापित कर व आश्रय विहीन लोगों को आश्रयगृह में पहुंचाने के लिए दिनांक 22 से 24 दिसम्बर तक एक प्राधिकरण कर्मचारी व एक पैरालीगल वॉलेन्टियर की डयुटी लगायी गयी। पुलिस विभाग की ओर से उपस्थित श्री सीताराम प्रजापत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि जहां जहां भी रैन बसेरे स्थापित हैं वहां पर संबंधित बीट कॉस्टेबिल को निगरानी करने के निर्देश दिए जावे। रात्रिगश्त के दौरान आश्रय विहीन पाए गए लोगों की सूचना नगर निगम के नोडल अधिकारी या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करे। नगर निगम आयुक्त की ओर से उपस्थित प्रतिनिधिगण को निर्देश दिए गए कि बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन व ऐसे स्थान जहां रात्रि के दौरान लोगों का ठहराव हो जाता है वहां अस्थाई अतिरिक्त रैन बसेरे स्थापित कर व अलाव तापने के लिए लकडियों का इंतजाम करे तथा रैन बसेरे के केयरटेकर द्वारा अलाव की निगरानी रखी जावे। जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि आश्रयविहीन व्यक्ति जो आश्रय गृह में ठहरते है उनके पहचान की प्रक्रिया शिथिल रखी जावे। यदि कोई भी व्यक्ति आश्रय विहीन होकर मृत्यु को प्राप्त हो जाता है तो जिम्मेदारी संबंधित आश्रय गृह जिसके क्षेत्राधिकार में मृत्यु हुई है, उसकी होगी तथा बीट कांस्टेबिल भी सुनिश्चित करे की आश्रय विहीन व्यक्ति की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या नगर निगम को समय पर दे। नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आश्रय स्थल के बाहर तथा आसपास के एरिया में फलेक्स बैनर लगाए ताकि लोगों के आश्रय स्थल पहुचने की सुनिश्चितता हो। इसी प्रकार अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा अजमेर क्षेत्र के सभी उपखंडों पर रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।

सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
(अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश)
अजमेर

error: Content is protected !!