केकडी 22 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर देहात देश के पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती अटल खेलकुद सप्ताह के रूप में मनाएगा।भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया ने बताया कि कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत को कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमावत ने बतया की अटल खेलकूद कार्यक्रम 25 से 31 दिसंबर 2021 तक भाजयुमो अजमेर देहात के सभी मंडल में मनाया जाएगा,इसके
सफल संचालन हेतु भाजयुमो के प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष अपने अपने में मंडल के कार्यक्रम के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त करेंगे।