पद्म श्री अशोक चक्रधर को सुरेंद्र दुबे स्मृति सम्मान से नवाजा

स्व. दुबे द्वारा रचित श्रीमद्भागवत गीता के काव्यानुवाद का हुवा विमोचन
——-–————————————–
केकड़ी 23 दिसंबर(पवन राठी) सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिवंगत सुरेंद्र दुबे की स्मृति में स्मृति संस्थान द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कवि सम्मेलन से पूर्व हास्य कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर को सुरेंद्र दुबे स्मृति सम्मान से नवाजते हुए उन्हें एक लाख ग्यारह हजार एक सो ग्यारह रुपये का चेक स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।इस अवसर पर स्व. दुबे द्वारा रचित श्रीमद्भागवत गीता के काव्यानुवाद का विमोचन भी किया गया।जिसका सम्पादन कवियत्री कीर्ति काले दिल्ली द्वारा किया गया।
समारोह के आरंभ में अजमेर रेंज आई जी एस सिंगथर अजमेर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ला राजस्थान फार्मेसी कॉउन्सिल के सदस्य राजेन्द्र भट्ट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु नायब तहसीलदार कार्तिकेय लाटा सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।
स्मृति संस्थान के चंद्र प्रकाश दुबे डॉ अविनाश दुबे अनिरुद्ध दुबे ईशान दुबे
ने अतिथियों का स्वागत किया।

error: Content is protected !!