बडाया हॉस्पिटल की ओर से मुहामी गाँव में निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श केम्प सम्पन्न

मुहामी।
स्थानीय क्षेत्र में स्थित जीडी बडाया हॉस्पिटल गेगल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श केम्प का आयोजन मुहामी गाँव में सम्पन्न हुआ।इस केम्प में जनरल सर्जन डॉ समय सिंह मीणा ,ऑर्थोपेडिक डॉ प्रदीप कुमावत एवमं जनरल फिजिशियन ने अपनी निःशुल्क सेवाएं देकर आमजन को राहत प्रदान करी । शिविर में अस्पताल द्वारा अधिकृत योजनाओं के बारे में भी ग्रामवासियों को अवगत कराया गया ।केम्प में निःशुल्क परामर्श के साथ जाँचों पर 20 प्रतिशत छूट प्रदान की गई। विदित हो कि यह अस्पताल चिरंजीवी योजना व अन्य सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं हेतु निःशुल्क इलाज हेतु भी अधिकृत है। कैम्प दौरान हॉस्पिटल की ओर से से विवेक शर्मा ,दिनेश राव, रोहिताश ,आर एन रावत ,ललित खत्री अन्य सदस्य ने भी आमजन को सहयोग किया।ग्रामवासियों ने केम्प आयोजित करने के लिये अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद किया।बडाया हॉस्पिटल के कुल सचिव ने इस प्रकार के कैम्प लगवाकर आमजन को लाभ पहुंचाने को आस्वस्त किया।

error: Content is protected !!