जापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ग्राम विकास प्रभाग एवम कृषि विभाग के सयुक्त तत्तावधान में राष्टीय किसान दिवस पर किसानों का सम्मान कार्यक्रम गुरुवार को तबीजी की पंचायत समिति में हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय गीत के द्वारा हुआ उसके पश्चात सरपंच राजेंद्र गैना एवम सहायक कृषि अधिकारी पी. एन.सिंह का बी.के. पुरुषोत्तम ने माला पहनाकर कर स्वागत किया ।इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी पी.एन.सिंह ने कहा की जैविक खेती हमारे यहां बहुत अच्छी तरह कर रहे हैं ।गोबर से बनी खाद से खेती पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।इससे बीमारियां होने की संभावना नहीं होती है । ब्रह्माकुमारी आशा ने कहा कि जब हम खेती करने जाए तो ईश्वरीय याद में जाएं।खेती करते समय नकरात्मक विचार नहीं करे ना ही तनाव में आए। तनाव में आने से खेती पर बुरा प्रभाव पड़ता है।इससे खुद तो बीमार होते है साथ साथ उसको ग्रहण करने वालो पर किसानो पर भी तनाव का असर होता है । ब्रह्माकुमारी संचिता बहन ने कमेंट्री के द्वारा राजयोग कराया एवम खेती करते समय किस तरह ईश्वरीय याद में रह कर खेती करे । बी के पुरुषोत्तम कहा की खेती को अपने परिवार का समझ उनसे बाते करे और उनका हालचाल भी पूछे । बी के आशा एवम बी के संचिता बहन ने सभी शास्वत खेती करने वाले किसानों का दुपट्टा एवम माला पहनाकर कर स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन बी के ओम प्रकाश ने किया।