हॉकी प्रतियोगिता के आज के परिणाम

केकडी 27 दिसम्बर(पवन राठी)
मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब केकड़ी द्वारा आयोजित सातवीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में क्लब के मनीष शर्मा के अनुसार कुल 26 टीमें भाग ले रही है। आज सम्पन्न मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे :-
दिल्ली, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान प्रांत की कुल 26 टीमें भाग ले रही है। अरविंद अग्रवाल ने बताया कि आज हुए मैसेज में सुनहरी पलटन हनुमानगढ़ ने साईं टीकमगढ़ मध्य प्रदेश को 9_0 से, यंग हॉकी रोहतक हरियाणा ने सोनभद्र उत्तर प्रदेश को 6_0 से, हॉकी उदयपुर ने दिल्ली इलेवन को 6_0 से, हॉकी श्रीगंगानगर ने महाराणा प्रताप हॉकी एकडमी करनाल को 1_0 से, हॉकी शाहजहांपुर में हॉकी शाहजहांपु ने हिंद स्पोर्ट्स बरेली उत्तर प्रदेश को 3_0 से, नेशनल स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज ने सोनडी हनुमानगढ़ को 2_0 से हॉकी कोटा ने यमुनानगर हरियाणा को 3_0 से परास्त कर प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई। कार्यक्रम का संचालन अरविंद अग्रवाल ने किया। इससे पूर्व इस आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण साफा एवं स्मृति चिन्ह द्वारा क्लब के मनीष शर्मा, सत्यनारायण सेन, महेंद्र पाल सिंह, हेमराज मेघवंशी, हरिनारायण विदा, सत्यनारायण चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विनय भाटी, हनुमान टेलर, सांवरलाल जाट, अतुल चोटिया, नीरज गदिया, महावीर साहू, दिनेश चौहान, सूर्य प्रकाश जाट, सुधीर सेन, सीताराम साहू, प्रज्वल टाक, मोहम्मद जावेद मोहम्मद रफीक गोपाल सागर,दिनेश चौधरी, , मुकेश चौधरी, मुकेश जांगिड़, सद्दाम हुसैन, रामप्रसाद, कालूराम, दिलखुश, ताराचंद, जितेंद्र जांगिड़, आदि सदस्य द्वारा स्वागत किया गया। कल प्रातः काल 7:30 बजे से प्रथम दौर के शेष रहे मैच एवं प्री क्वार्टर फाइनल मैचेज का आयोजन होगा।

error: Content is protected !!