अजमेर जिले के चार नगरों में बनाए गए इन्टैक सबचैप्टर

ब्यावर, केकड़ी, नसीराबाद और पुष्कर में बनाये गए समन्वयक

अजमेर/भारतीय सांस्कृतिक निधि ‘इन्टैक‘ के अजमेर चैप्टर द्वारा जिला मुख्यालय से बाहर अन्य नगरों में भी इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फाॅर आर्ट एंड कल्चरल हैरीटेज संस्थान की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अजमेर चैप्टर के संयोजक राजेश गर्ग और सहसंयोजक उमेश कुमार चौरसिया ने बताया कि इन्टैक मुख्यालय से प्राप्त स्वीकृति के अनुसार अजमेर जिले में हैरिटेज की दृष्टि से महत्वपूर्ण चार नगरों में सबचैप्टर बनाये गए हैं। इनमें ब्यावर सबचैप्टर में आरपी कुमावत, केकड़ी में राव वीरभद्र सिंह, पुष्कर में रविकान्त शर्मा और नसीराबाद में दीपसिंह रावत को समन्वयक मनोनीत किया गया है। इन सभी स्थानों पर विरासत एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा स्कूलों में इन्टैक हैरीटेज क्लब भी खोले जाएंगे।

error: Content is protected !!