त्याग और तपस्या से मिलती है सफलता : देव अरस्तु

महान भौतिक शास्त्री व वैज्ञानिक के ब्यावर आगमन पर स्वागत
ब्यावर, 27 दिसंबर। अखिल भारतीय ब्रह्मदेव समाज के अजमेर संभाग की ओर से सोमवार को परशुराम भवन में महान भौतिक शास्त्री व युवा वैज्ञानिक देव अरस्तु पंचारिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवी ओमप्रकाश मिश्रा, संस्था के प्रदेश प्रभारी पवन कौशिक, प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम शर्मा, संभाग संरक्षक गोविंद उपाध्याय, एमएल शर्मा, रमेश शर्मा, हरीश शर्मा ने बतौर अतिथि शिरकत की। अतिथियों ने भगवान परशुराम का पूजन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संभाग सचिव संजय पाराशर, लीगल एडवाइजर अनिरुद्ध शर्मा, चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री, राकेश शर्मा व अन्य ने देव अरस्तु का अभिनंदन किया। देव अरस्तु को हाल ही में ब्रिटेन के सर्वोच्च शाही सम्मान रॉयल चार्टर से नवाजा गया है।
समारोह को संबोधित करते हुए अरस्तु ने कहा कि वैज्ञानिक बनने के लिए कई त्याग करने पड़ते हैं। किसी भी आविष्कार के लिए तपस्या करनी होती है। इसी त्याग और तपस्या के जरिए वे 500 से अधिक आविष्कार कर पाए हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए सतत प्रयासरत रहें। समाज में छुपी प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ने में सहभागी बनें। अंत में संभाग प्रभारी शंभूदयाल व्यास ने सभी का आभार जताया। समारोह का संचालन सुमित सारस्वत ने किया। पार्षद त्रिलोक शर्मा, संतोष शर्मा, प्रीति शर्मा, अजय स्वामी, हंसराज शर्मा, जसराज शर्मा, जितेंद्र पारीक, मनोज शर्मा, राधामोहन जोशी, ललित शर्मा सहित कई समाज सदस्यों ने समारोह में शिरकत की।

error: Content is protected !!