केकडी 28 दिसम्बर(पवन राठी)
मेजर ध्यानचंद हाँकी क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हांकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को होने वाले मुकाबले बारिश की वजह से मैदान खराब होने से सभी मैच सनातन धर्म शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान पर खेले गए। मेजर ध्यानचंद क्लब के अरविंद अग्रवाल ने बताया कि आज खेले गए मैचों में हाँकी अजमेर ने अलवर को एक जीरो से,हाँकी जयपुर ने एमडीसी कवाली रेवाड़ी को 2-1से नागपुर अकादमी महाराष्ट्र ने भीलवाड़ा को 2-0 से परास्त किया तथा प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हांकि उदयपुर ने सेंट्रल रेलवे महाराष्ट्र को कड़े मुकाबले में टाई ब्रेकर में 4- 2 से, हाँकी गंगानगर ने सुनहरी पलटन हनुमानगढ़ को टाई ब्रेकर में 6-4से, जबलपुर अकादमी मध्यप्रदेश ने एनएससी प्रयागराज को 1-0से, यंग हाँकि रोहतक ने इफको गुरुग्राम हरियाणा को ट्राई ब्रेकर में 6-5से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया,आज खेले गए सभी मैच काफी रोमांचक व कड़े मुक़ाबले के रहे। क्लब के मनीष शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात्रि को यदि मौसम साफ रहा तो पुणे मुकाबले बुधवार को पटेल मैदान पर खेले जाएंगे मौसम खराब होने की दशा में बुधवार के मुकाबले भी सनातन धर्म शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान पर ही खेले जाएंगे।