वार्ड नं. 73 आनन्द नगर में स्थित स्मार्ट कचरा पात्र का किया उद्घाटन- वासुदेव देवनानी

अजमेर, 28 दिसंबर। पूर्व शिक्षा मंत्री और अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने वार्ड नं. 73 आनन्द नगर में स्थित स्मार्ट कचरा पात्र का उद्घाटन किया । वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर स्मार्ट सीटी बन रही है मोदी जी के सपने निश्चत रूप से साकार हो रहे है देवनानी ने महापौर से आग्रह किया कि प्रत्येक वार्ड में इस प्रकार स्मार्ट कचरा पात्र लगवाये।
उन्होने कहा कि इस प्रकार प्रत्येक वार्ड में नियमित साफ सफाई होने से व कचरा पात्र वार्ड में लगने से अजमेर स्मार्ट सिटी बन रहा है इस तरह स्वच्छ भारत का सपना साकार होने जा रहा है ।
कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती बृजलता हाडा ने अध्यक्षता की । इस मौके पर स्थानीय पार्षद प्रियंका सांखला, पार्षद नलिनी शर्मा,जिला मंत्री राजेश शर्मा,गंगाराम सैनी,मुकेश सोनी ,सीताराम शर्मा,सौरभ गौड उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढाई

error: Content is protected !!