साइबर क्राईम जागरूकता कार्यशाला का सफल संचालन

अजमेर 01.01.2022 राजकीय केन्द्रीय बालिका उमावि पुरानी मण्डी अजमेर में एन.एस.एस. के विशेष शिविर के तहत चौथे दिन सर्वधर्म प्रार्थना एवं योगाभ्यास के साथ भावना बाजपेयी शुरूआत की प्रधानचार्य गीता जिरोतिया ने छात्राओं को बताया की कोरोना काल में साइबर अपराध के मामलों में काफी इजाफा हुई है। साइबर ठग लागातार लोगों को ठगने के फिराक में रहते हैं। अब उन्होंने कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के नाम पर लोगों ठगना शुरू कर दिया है। साइबर अपराधी हमेशा लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए नए तरीके आजमाते रहे हैं। इस सदंर्भ विशेष वार्ताकार में कम्प्यूटर अनुदेशक नरेश कुमार साहू ने छात्राओं से वर्ता कर जानकारी दी की सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति, 2013’ जारी की गई जिसके तहत अति-संवेदनशील सूचनाओं के संरक्षण के लिये ‘राष्ट्रीय अतिसंवेदनशील सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र का गठन किया। जिस पर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई जा सकती है इसके अंतर्गत 2 वर्ष से लेकर उम्रकैद तथा दंड अथवा जु़र्माने का भी प्रावधान है। महत्पूर्ण जानकारी को सार्वजानिक साझा ना करें। साइबर अपराधों से समन्वित और प्रभावी तरीके से निपटने के लिये साइबर स्वच्छता केंद्र भी स्थापित किया गया है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारत सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम का एक हिस्सा है। स्वंयसेवको स्थानीय विद्यालय में ने श्रमदान किये एवं नए साल के पहले ही दिन सभी स्वयंसवकों ने खुश रहने एवं सेवाभाव एवं सभी को खुश रखने का संकल्प लिया शिविर का संचालन प्रभारी मीता यादव एवं रेखा यादव के सानिध्य में किया जा रहा ।

error: Content is protected !!