केकडी 7 जनवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में गंभीर चूक के विरुद्ध जन जागरण हेतु शुक्रवार को सांय 4: बजे जय जवान जय किसान स्मारक पर सांकेतिक धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश से भरे हुए थे जिन्होंने पंजाब में कांग्रेस की चन्नी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पंजाब की चन्नी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि पंजाब में गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान जिस प्रकार से राज्य के प्रमुख सुरक्षा अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अख्तियार किया वह निंदनीय है और प्रधानमंत्री क्योंकि पूरे देश का मुखिया होता है उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार की होती है जिसमें पंजाब सरकार विफल रही इसलिए हम पंजाब की चन्नी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं,भा ज पा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में जो गंभीर खामियां हुई या जानबूझकर रखी गई इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों को दंड देना चाहिए क्योंकि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था वह प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार की होती है जिसमें पंजाब की चन्नी सरकार पूर्णत विफल रही है और चूंकि इन्हीं के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेश के मुखिया पर पाकिस्तान के साथ घाट के आरोप भी लगाए हुए हैं और घटनास्थल से पाकिस्तान की दूरी भी ज्यादा नहीं है इसलिए ऐसी घटना की उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषियों को दंडित करने की मांग करते हैं तथा निष्पक्ष जांच के लिए पंजाब में कांग्रेस की चन्नी सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग करते हैं।कार्यक्रम में
वरिष्ठ भाजपा नेता छीतरमल जेतवाल,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,केकडी शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,प्रधान होनहार सिंह नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,महामंत्री रामबाबू सांगरिया,अर्जुन सिंह शक्तावत, कमल सांखला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनीता राठी वह महामंत्री सीमा जेतवाल, पार्षद सुरेश साहू व लोकेश साहू मण्डल उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास, पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू मंत्री सुरेश सेन ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली,उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, सुरेश कुड़ी,रोहित जांगिड़,शांतिलाल नायक, रामलाल डसानिया,सुरेश कुड़ी,शंकर लक्षकार, धन्नालाल, हरिश्चंद्र मंडोवरा,धनराज कच्छावा,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर ब्यास,गजेंद्र शर्मा,रोहित जांगिड़ श्याम सुंदर शास्त्री,महेश शर्मा,रामअवतार जाट,प्रधान माली,
सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
