अजमेर, 11 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को अजमेर जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि जिले की नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ तथा नगर परिषद पुष्कर के 165 वार्डों में कुल 5,81,691 मतदाताओं में से 3,93,045 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल 67.57 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले की नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ तथा पुष्कर में मतदान प्रातः 7 बजे सभी मतदान केन्द्रों पर शुरू हुआ तथा निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।
नगर निगम अजमेर के 80 वार्डों में कुल 4,38,039 मतदाताओं में से 2,79,688 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 63.85 रहा। प्रातः 10 बजे तक 14.58 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 35.61 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 48.48 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 63.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नगर परिषद किशनगढ़ के 60 वार्डों में कुल 1,26,161 मतदाताओं में से 98,720 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 78.25 रहा। प्रातः 10 बजे तक 19.33 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 45.34 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 60.19 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 77.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
नगर परिषद पुष्कर के 25 वार्डों में कुल 17,491 मतदाताओं में से 14,637 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 83.68 रहा। प्रातः 10 बजे तक 24.63 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 56.05 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 70.80 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 83.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।