सीवरेज कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूरे किए जाएं – शैलेश गुप्ता

अजमेर 10 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने जिलाधीश व स्मार्ट सिटी सीओ एवं नगर निगम आयुक्त से अजमेर शहर में 80 वार्ड के अंदर जहां जहां पर भी सीवरेज कार्य हो रहे हैं उन्हें तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने की मांग की है ।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अधिकांश जगह सीवरेज ठेकेदार ने जगह-जगह सड़कों को खोद के छोड़ दिया है सीवरेज का कार्य बंद होने से एवं समय पर पूरा नहीं होने से वहां के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रास्ता चलना भी दुश्वार है आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है संबंधित क्षेत्र वासी अपने स्तर पर अधिकारियों को इसकी शिकायत भी करते हैं परंतु कोई कार्यवाही नहीं की जाती है अधिकांश जगह सड़कें टूटी पड़ी है ऐसा ही एक उदाहरण मैं आपके सामने पुनःप्रस्तुत कर रहा हूं यह है आर के पुरम के पास एडीए की बीके कौल नगर योजना जिसके अंतर्गत लोगों ने लाखों रुपए खर्च करके अपने मकान बनाए परंतु सीवरेज ठेकेदार ने लंबे समय से इन सड़कों को जगह-जगह से खोद रखा है अभी 2 दिन पूर्व बरसात आने से इन गड्डो में पानी भर गया और पूरी सड़कों पर पानी ही पानी कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है और कई दुर्घटनाएं हो चुकी है प्रशासन इस और ध्यान दें एवं संबंधित ठेकेदार को पाबंद करें कि वह समय पर गुणवत्ता के साथ अपना कार्य पूरा करें कहीं पर भी कार्य पूरा नहीं हुआ है जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।
इस बारे में कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है एवं मेल भेज के अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!