मकर संक्रांति पर गौ माता के हारे चारे के लिए सारथी संस्था लगाएगी केनोपी

अजमेर / सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा शहर के नया बाजार, मदारगेट, वैशाली नगर, रामगंज, रामनगर, आदर्शनगर सहित अन्य स्थानों पर लगाए जायेंगे काउंटर। गौ माता के भोजन हेतु हरे चारे को सड़क पर ना डालकर साल भर गौ शालाओ में सहयोग के लिए किया जायेगा प्रेरित।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवम संयोजक नोरत बंसल ने बतया की आगामी 14 एवं 15 जनवरी को मकर संक्रांति का महापर्व है जिसमे हिन्दू मान्यता के अनुसार हारे चारे के दान को बहुत अधिक महत्वपूर्ण बतया गया है। एक अनुमान के अनुसार केवल अजमेर शहर में ही मकर संक्रांति वाले दिन लगभग 50 से अधिक ट्रॉली हरे चारे की खपत हो जाती है। ऐसी स्तिथि में अधिकांशतः हारे चारे को लोगों और जानवरों के पैरों में आकर व्यर्थ होते देखा जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर काउंटर लगाकर लोगों को आग्रह किया जायेगा की कृपया सड़कों पर अधिक मात्रा में हरा चारा ना डालें। साथ ही उन्हें इस पर्व को केवल एक दिन का न मना कर पुरे वर्ष गौ माता की भोजन व्यवस्था हेतु चलायी जा रही “गौ सारथी मुहीम” में जुड़ने के लिए निवेदन किया जायेगा। जो भी धर्म प्रेमी गौ माता की भोजन व्यवस्था हेतु ऑनलाइन सहयोग करना चाहता है वो संस्था के PAYTM नंबर 7665533228 पर राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर सकता है साथ ही संस्था पंजाब एंड सिंध बैंक अकाउंट में भी दान राशि ट्रांसफर कर सकता है। संस्था की बैंक डिटेल है खाता नाम SARATHI AAPKE SATH SAMAJ SEWA SANSTHAN, बैंक का नाम पंजाब एंड सिंध बैंक, IFSC CODE : PSIB0000527, ACCOUNT NUMBER : 05271100001604 इसके अलावा संस्था के कार्यालय मनीष कम्प्यूटर्स कैसर गंज अजमेर 9928086468 तथा टॉय वर्ल्ड मदारगेट अजमेर 9414003858 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा अजमेर में पिछले 03 वर्षो से गौ माता के लिए हरे चारे की व्यवस्था के लिए “गौ सारथी” मुहीम चलायी जा रही है। इस मुहीम में संस्था द्वारा अजमेर वासियों से उनके वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिन या पूर्वजों की पुण्यतिथि पर गौ माता को चारा चारा खिलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित “कांजी हाउस” में रहने वाली गौ माताओं तथा गौ वंश के लिए नियमित अंतराल से हरे चारे की व्यवस्था करि जा रही है जिसमे आज तक 380 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है। गौरतलब है की कांजी हाउस में ऐसी गौ माता को रखा जाता है जिन्हे गौ पालकों द्वारा दूध नहीं देने पर शहर की सड़को पर भूखा मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। हालांकि नगर निगम द्वारा उनके भोजन की उचित व्यवस्था करि जाती है किन्तु गौ वंश की संख्या अधिक होने के कारण सारथी संसथान द्वारा “गौ सारथी” मुहीम के माध्यम से जन सहयोग से “कांजी हाउस” में गौ वंश को हारा चारा खिलाया जाता है।
गौ सारथी मुहीम के संयोजक नोरत बंसल ने बतया की लॉक डाउन के काल में भी संस्था द्वारा प्रतिदिन शहर की सड़को पर घूमने वाली गौ माता, लावारिश जानवरों तथा कांजी हाउस में रहने वाले गौवंश और गौ माता के लिए हारे चारे की उचित व्यवस्था करि गयी थी। जो की आगे भी पुरे वर्ष इसी प्रकार जारी रहेगी। वर्तमान में भी संस्था द्वारा कम से कम 02 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को चिलाया जा रहा है।

9928086468
9829927573

error: Content is protected !!