झुनझुनवाला का जन्मदिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया

अजमेर 13 जनवरी 2022 – प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी अजमेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा संचालित स्वाभिमान रसोई रसोई स्थल अलवर गेट अजमेर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष द्रौपदी कोली द्वारा सेवादल महिला कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा गया एवं उनके दीर्घायु की कामना की।
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि झुनझुनवाला समाज सेवा एवं दीन सेवा में कभी पीछे नहीं रहे और अपने साथियों को भी इस कार्य हेतु प्रेरित कर अंतिम छोर के बैठे व्यक्ति को सहयोग की भावना रखते हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए अजमेर में भीलवाड़ा को अपनी कर्मस्थली बना रखा है।
इस अवसर पर प्रेमसिंह, विजय नगर, बबलू दुआ, सेवादल कार्यकर्ताओं में हरिप्रसाद जाटव, मुकेश टेलर, सुनील कुमार, मनोज गोठवाल, हरिसिंह, दिनेश, धीरज बुंदेल, महिला कार्यकर्ताओं में लाजवंती, लता डाबरा, श्रीमती पुष्पा, सरोज गहलोत, ममता, जय श्री संतोष इत्यादि मौजूद थे।

(द्रोपदी कोली)
9351329069

error: Content is protected !!