द्रौपदी कोली, हरिप्रसाद जाटव व विजय नागौरा उप्र में चुनाव प्रबंधक प्रेरक के पद पर नियुक्त

नागौरा
जाटव
द्रौपदी
अजमेर 22 जनवरी 2022 – अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार यूपी वेस्ट विधानसभा चुनाव प्रबंधक कमेटी के प्रभारी कमल कल्ला द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रौपदी कोली व अजमेर शहर कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष हरिप्रसाद जाटव एवं अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महामंत्री पूर्व सेवादल अध्यक्ष विजय नागौरा को कांग्रेस संगठन में कार्यानुभव एवं क्षमता को देखते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रबंधक प्रेरक के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।
द्रौपदी कोली आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र 90, हरि प्रसाद जाटव को मेरठ विधानसभा क्षेत्र 47 व विजय नागौर को अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र 76 का कार्यभार दिया गया है। यह उक्त विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों से मिलकर उनके यहां सेवादल की टीम एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव के प्रबन्धन एवं संचालन का कार्यकाल कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने हेतु पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे एवं उप विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं अथवा अन्य कोई तकनीकी परेशानी कठिनाइयों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जानकारी में लाकर उसके निवारण हेतु प्रयास करेंगे।

error: Content is protected !!