केकड़ी 26 जनवरी (पवन राठी) केकड़ी क्षेत्र में 73 वां गणतंत्र दिवस पूर्ण हर्षोल्लास और जोश खरोश के साथ सादगी से मनाया गया।देशभक्ति से ओत प्रोत अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिन्होंने वातावरण को देश भक्ति से सरोबार कर दिया।
उपखंड स्तरीय समारोह में उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली ने पालिका परिसर में ध्वजारोहण किया।
पालिका में पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु ने ध्वजारोहण किया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया समारोह का संचालन डॉ नीता चौहान द्वारा किया गया।समारोह में चेतन लाल रैगर देवीलाल जोशी सहित अन्य ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर के सी रांटा एल आर लोधा मानसिंह कनोजिया बृजेश शर्मा गणपत लाल जाट बद्रीलाल राजकुमार जगदीश विजय मोनू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।डॉ देवेंद्र सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।
सेंट्रल अकैडमी में प्रमिला जैन सांई आई टी आई में प्राचार्य संजय शर्मा सुधासागर विद्यालय में समिति अध्यक्ष संजय कटारिया इमानुअल मिशन में विचित्र सूना व रीता सूना द्वारा एम एल डी संस्थान में निदेशक चंद्र प्रकाश दुबे गुरुकुल संस्थान में आशा पालिवाल शक्ति अकैडमी में भवानी सिंह शक्तावत द्वारा ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम आयोजित किये गए।
बढ़ते कदम गौशाला में अध्यक्ष अशोक पारीक द्वारा भारत विकास परिषद में अध्यक्ष कैलाश जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरवाड़ा में संस्था प्रधान महेश कुमावत द्वारा ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अध्यापक अब्दुल गफ्फार देशवाली द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। शीतल सोलंकी व विमला बैरवा द्वारा लोक गीत प्रस्तुत किया गया।बजरंग लाल खाती द्वारा गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई गई।