26 कवियों का काव्योत्सव ऑन लाईन सम्पन्न

अजमेर 28 जनवरी। राष्ट्रीय कवि संगम राजस्थान प्रांत द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन पर्व 26 कवियों के काव्योत्सव का आयोजन ऑनलाइन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह कार्यक्रम श्रीराम वन गमन पथ काव्य यात्रा एवं आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित रहा।
राजस्थान के विभिन्न जिलों के साहित्यकारों, कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं द्वारा माँ भारती, महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस, सैनिकों के बलिदान व बलिदान के पश्चात उनके परिवार की मनोदशा, भ्रष्टाचार आदि विषयों पर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा कार्यक्रम को सार्थक बनाया।
कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख ललित कुमार शर्मा व जिला इकाई के उपाध्यक्ष श्री कंवल प्रकाश किशनानी द्वारा माँं सरस्वती व भगवान राम के चरणों में नमन करते हुए किया।
सर्वप्रथम झालावाड़ की कवि मनोज निडर ने ‘‘वीणा वादिनी ऐसा वर दे’’, नवीन कानूनगो जयपुर ने ‘‘कर अपना तन मन अर्पण’’, वरिष्ठ रचनाकार वरुण चतुर्वेदी ने ‘‘अगर हर आदमी अपनी जगह नेक हो जाए’’, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादवेंद्र ने ‘‘जिएंगे मरेंगे हिंदुस्तान के लिए’’, डॉक्टर रानी तंवर ने ‘‘सोना री धरती जठै चांदी रो आसमान’’, गोपीनाथ (गंगापुर), अशोक ढाकरे (भरतपुर), हेमंत पाठक, मुकेश, हर्ष (जैसलमेर), महावीर प्रसाद शर्मा (टांेक), बाबूलाल छंगानी (बीकानेर), विपिन वत्सल (डूंगरपुर), शांतिलाल (सीकर), हरिओम (भरतपुर), महेश पांचाल (बांसवाड़ा), संदेश जैन (बांसवाड़ा), छत्रपाल शिवजी (डूंगरपुर), मुकेश राज गुप्ता (दौसा), मुकेश जी बिस्सा (जैसलमेर), दयानंद जैन (बांरा), कल्याण गुर्जर व अमित त्रिपाठी ने अपनी गौरवशाली प्रस्तुतियां दी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अशोक बत्रा जी ने राजस्थान के कार्यक्रम की सराहना करी। उन्होंने अपनी रचना की प्रस्तुति ‘‘गणतंत्र का राज…’’ सुना कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करी। संस्था के प्रांतीय महामंत्री किशोर पारीक जी ने अपनी रचना ‘‘आओ गण तंत्र मनाए श्रीराध…’’, प्रस्तुत करी।
कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए नरेंद्र भारद्वाज व कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए विष्णु अवतार भार्गव, मुस्कान अग्रवाल आदि सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संचालक नरेंद्र भारद्वाज ने आगामी श्री राम वन गमन यात्रा की विस्तृत जानकारी दी।

ललित कुमार शर्मा
राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख
मो.नं. 9414416461

error: Content is protected !!