महात्मा गांधी की प्रतिमा से ब्रह्मा मंदिर तक पदयात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में पुष्कर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से ब्रह्मा मंदिर तक पदयात्रा
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत जी के निर्देशानुसार अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में 30 जनवरी सन 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की शहादत दिवस पर अजमेर जिले के पुष्कर में नौखंडी ,राम मंदिर , पुष्कर के पास स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर अजमेर जिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा से पदयात्रा प्रारंभ कर अजमेर के ऐतिहासिक मंदिर परमपिता ब्रह्मा जी के मंदिर तक दिनांक 30 जनवरी 2022 को समय प्रातः10:30 पर रखी गई है| सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, पूर्व पार्षद गण, वर्तमान पार्षद गण,सरपंच गण, पंचायत समिति सदस्य गण, कांग्रेश के अग्रिम संगठनों के सभी पदाधिकारी, इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर | महात्मा गांधी की प्रतिमा नौखंडी,राममन्दिर , पुष्कर से ब्रह्मा मंदिर तक अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल द्वारा की जा रही पदयात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर सफल बनाएं |

विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल

error: Content is protected !!