आम बजट निराशाजनक व घोषणाओं का पुलिंदा मात्र

विकास अग्रवाल
अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए को घोर निराशाजनक बताया।प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि आम बजट 2022-23 में आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं होने से आयकरदाता निराश हुए हैं। इसके अतिरिक्त पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से कॉरपोरेट टैक्स व सरचार्ज की दर में 5 प्रतिशत कमी की गई है जिससे पूंजीपतियों को लाभ होगा। आम करदाताओं को इस बजट से बहुत अपेक्षा थी किन्तु उक्त बजट से करदाताओं को घोर निराशा हुई। बजट में गरीब, मध्यमवर्गीय और व्यापारी वर्ग की अनदेखी की गई, जीएसटी के सरलीकरण के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। संक्षिप्त में उक्त बजट मात्र घोषणाओं का मायाजाल है, धरातल पर शून्य है।उक्त बजट महंगाई बढ़ाने वाला, उद्योगपतियों की जेब भरने वाला एवं आम आदमी, किसान, मजदूर की जेब खाली करने वाला बजट साबित होगा।
बजट को निराशाजनक बताने वालों में किशन गुप्ता, अशोक बिंदल, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, गिरीश लालवानी, हेमंत सिंह खंगारोत, अशोक छाजेड़, राजकुमार गर्ग, जय गोयल, सम्पत कोठरी, दिलीप टोपीवाला, शैलेन्द्र अग्रवाल, राकेश डीडवानिया, शैलेश गुप्ता आदि संयुक्त रूप से शामिल हैं।
विकास अग्रवाल,
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!