कोटा 1 फरवरी। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट की सराहना करते हुए इसे रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाला तथा किसानों को समर्पित आत्मनिर्भर भारत का बजट बताया है।
दिलावर ने कहा कि बजट का अहम पहलु गरीब कल्याण है इस बजट से भारत के मजबूत भविष्य का विजन साफ दिखता है। दिलावर ने कहा कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एमएसपी के लिए 2.70 लाख करोड़ का प्रावघान किया गया है जो ऐतिहासिक है। इसका लाभ किसानों को होगा। पहली बार ड्रोन के जरिये खेत व खेती की जानकारी की घोषणा से किसान को फसलों के लिए हाईटेक आधुनिक तरीके से जानकारी प्राप्त हो सकेगी। बजट में ग्रामीण सड़को के लिए विशेष प्रावधान तथा गरीब के लिए 80 लाख नए आवास बनाकर देने की धोषणा, बेघर गरीब के लिए बडी राहत की बात है।
दिलावर ने कहा कि देश की 5 नदियों को जोड़ने के प्रोजेक्ट की घोषणा का किसानों को दूरगामी लाभ होगा और सिंचाई का रकबा भी बढ़ेगा। ग्रामीण क्षैत्र में शहरों की तरह इंटरनेट सुविधा देने की घोषणा किसान ओर ग्रामीण लोगों के लिए अहम साबित होगी। 400 नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी जो आम आदमी के लिए रेल यातायात को औैर सुगम बनाएगी। दिलावर ने कहा कि बजट में 60 लाख नई नौकरियों की घोषणा बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत है इसके साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हुए इसमें अधिक निवेश किया गया है जिसका सीधा लाभ युवाओं को ही मिलना है। नए-नए उद्योग आएंगे और औद्योगिक निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे।
दिलावर ने यह भी कहा कि गंगा की तलहटी (गंगा किनारे) प्राकृतिक खेती (ओर्गेनिक फार्मिंग) से किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा साथ ही आम आदमी की सेहत के लिए भी एक क्रांतिकारी निर्णय है। इसके अलावा एमएसएमई की कर्ज सुविधा बढ़ाई गई है तथा रेलवे के वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना से लद्यु उद्योगों को लाभ होगा ओर रोजगार भी बढ़ेंगे। सौर ऊर्जा के क्षैत्र में 19 हजार करोड़ से अधिक का निवेश कर इसको बढ़ावा देने तथा नल से जल हर घर नल योजना का बजट बढ़ाने से ग्रामीण क्षैत्र को पेयजल की सुविधा मिलने वाली है।
दिलावर ने यह भी कहा कि बजट में आरबीआई द्वारा डिजिटल करेंसी जारी करने से देश को आर्थिक लाभ होगा कुल मिलाकर बजट जनकल्याणकारी व आम जन हितेषी है जिसमें किसानों, खेती व युवाओं पर विशेष जोर दिया गया है। यह बजट मोदी जी के सबका विकास वाले विजन को परिलक्षित करने वाला बजट है। इस बजट के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बधाई दी है।