भा ज पा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आत्म निर्भर भारत पर मोदीजी का उद्बोधन देखा

केकडी 2 फरवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकडी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट 2022- 23 के संदर्भ में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को आत्म निर्भर अर्थव्यवस्था पर उद्बोधन बुधवार को कटारिया विश्रमशाला केकडी में बडी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से देखा,उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह अवसर नए संकल्पों का है,
आज भारत की अर्थव्यवस्था 2लाख 30 हजार करोड़ की है,
केन बेतवा लिंक परियोजना बुन्देलखण्ड की तश्वीर बदलने वाली होगी,3 करोड़ गरीबो को घर दिये गए,हमने महिलाओ को घर की मालकिन बनाया है इस वर्ष गरीबो के लिए 80 लाख पक्के घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है व अब घरों की राशि व साइज भी बढाई है ताकि बच्चों की पढ़ाई भी जारी रहे
जनधन खाते से गरीबो का स्वाभिमान बढा है अब छत मिलने से उनका जीवन व विश्वास भी बदलेगा।
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की घोषणा की गई,
गत बजट में किसान रेल-किसान उड़ान योजना चालू की थी इस बार ड्रोन किसान योजना किसानों का साथी बनेगा बजट देश को आधुनिकता की तरफ ले जाने वाला होगा,आज पूरे विश्व मे भारत की भूमिका को शक्ति के साथ देखा जाता है अब हमें सीमावर्ती गांवो की भूमिका तय करनी होगी, देश में सड़कों का मजबूत जाल तेज गति के साथ बिछाया जा रहा है और आगे भी मैं और गति लाने के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं देश में यदि अच्छी सड़कें होंगी तो व्यापार उद्योग धंधे सभी पलेंगे फूलेंगे ओर रोजगार के साधन बढ़ेंगे,
देश मे 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नलों के माध्यम से पानी पहुंच रहा है,देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है इसमें भारत मजबूती से इसके प्रकोप से लड़ा व देशवासियो को मुफ्त वेक्सीन लगवाई व कोरोना काल मे गरीब लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया, कोरोना के बाद दुनिया में बड़े बदलाव की संभावना है, भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है
पूर्व में निर्यात 285 हजार करोड़ रु था जो अब 4 लाख 70 हजार करोड़ रु का हो गया है
पहले275 बिलियन डॉलर रिजर्व फंड था जोअब 630 बिलियन डॉलर हो गया है
कोरोना काल मे भी
आज भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां तेजी से फर्नामेंटल व्यवस्थाएं बढ़ रही ह

आज देश का विदेशी मुद्रा भंडार 630 बिलियन डॉलर से अधिक है व आज देश को तेज गति से आगे बढ़ने की जरूरत है।
संयोजक व जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,सहसंयोजक राजेन्द्र विनायका,केकडी शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,ब्रम्हाणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर,बावन माता मण्डल अध्यक्ष कालू राम फोजी,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल,मण्डल महामंत्री रामबाबू सांगरिया,कमल सांखला, कुमावत,जिला आयोजन समिति सदस्य पार्षद नंदकिशोर जेतवाल,कोषाध्यक्ष व पार्षद लोकेश साहू
युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व पार्षद मनोज कुमावत,पार्षद सुरेश बोयत,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक,
आईटी संयोजक रोहण राठी,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मालीपूर्व पार्षद धनराज कच्छावा,रोहित जांगिड़,दशरथ साहू,लाल चंद जांगिड़,सुगन चंद जेन,राजकुमार माली,सूरज मोची पूर्व सरपंच सेवाराम मीणा
सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!