शोभा यात्रा में गूंजे रामचरण महाराज के जयकारे

राम नाम का सुमिरन ही चमत्कारी-बख्शीराम जी
=======================
केकड़ी 15 फरवरी(पवन राठी) राम स्नेही सम्प्रदाय के प्रवर्त्तक राम चरण महाराज के302 वे प्रकाट्य दिवस पर विजयवर्गीय समाज द्वारा मंगलवार को कुंज मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा में रामचरण महाराज के जयकारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। यात्रा में समाज के लोगो ने सबसे आगे रामचरण महाराज की तस्वीर लगाई और संप्रदाय के प्रमुख ग्रंथ अनभै वाणी को शिरोधार्य किया हुवा था।यह शोभायात्रा बढ़ गणेश मंदिर विजय वर्गीय मोहल्ला लोढ़ा चोक माणक चोक होते हुए रामद्वारा पंहुच कर धर्म सभा मे परिवर्तित हो गई।
शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष कमलेश साहु के शरीक होने पर दुपट्टा ओढ़ाकर सम्माननित किया गया।
समाज द्वारा रामद्वारा के वर्तमान पीठाधीश्वर बक्शी राम जी महाराज का समाज के लोगो द्वारा अभिनंदन किया गया।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए बख्शीराम जी ने कहा राम नाम का सुमिरन ही चमत्कारी है।उन्होंने रामचरण जी जीवन एवम तप व साधना पर प्रकाश डालते हुए चमत्कारों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष रामनरेश विजय वरिष्ठ सदस्य रामेश्वर पटवा आशाराम मुनिया हरिशंकर पाटोदिया राम बाबू सागरिया राजेश सोढानी आदि ने भी विचार व्यक्त किये।महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रामबाबू सागरिया द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!