राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में 5 सूत्री मांगों को लेकर प्राचार्य विभा शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
महानगर मंत्री विकास गोरा ने बताया कि आज राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में एबीवीपी इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा मांगे जल्द पूरी नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।
इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में एबीवीपी ने 5 सूत्री मांगों को लेकर प्राचार्य महोदय को ज्ञापन दिया जिसमें से मुख्य मांगों में सप्ताहिक मूट कोर्ट का आयोजन करना, स्मार्ट क्लास के तहत प्रोजेक्टर लगवाना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, कोर्ट और जेल विजिट, सभी विद्यार्थियों को कार्ड उपलब्ध करवाना और केंपस प्लेसमेंट करवाना इत्यादि मांगों को लेकर प्राचार्य महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्द मांगों को पूरा किया जाएगा यदि उक्त मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय परिसर में समस्त छात्र शक्ति के सहयोग से उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी
इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सिंह चौहान, बंटी गुर्जर, विशेष शर्मा, अमित पुरोहित, खुशबू चौधरी, रानी, आरती, चंचल, रश्मि, रोहित टाक, रूद्रप्रताप सिंह, सीमा, सुरेश मेघवाल, गौतम सूर्या, चांदमल, दिनेश प्रजापति, महेंद्र आदि एबीवीपी के कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।