कच्ची बस्ती व पेरा फेरी गांवो में लोगों को पट्टा दिये जायँ – प्रताप यादव

अजमेर/ 17 फरवरी, राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री व प्रभारी अजमेर के अजमेर आगमन पर आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मंत्री महोदय से मिलकर मांग की अजमेर शहर की 48 कच्ची बस्तियों व सभी पैराफेरी गांवों मे सरकारी जमीन पर लंबे समय से मकान बनाकर रह रहे कब्ज़ेदारों को सरकार की भावना के अनुरूप पट्टे बना कर दिए जाएं ,ताकि उनकी जमीनों का नियमन हो सके व बैंक आदि से उन्हें ऋण भी मिल सके ।
माननीय उच्च न्यायालय ने भी इस प्रकरण में गत दिनों राहत दी हैं ।
उल्लेखनीय है कि अजमेर विकास प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र की बस्तियों को नगर निगम अजमेर में स्थानांतरित करने का पत्र लिखा ,जिसे नगर निगम ने अस्वीकार करते हुए वापस लौटा दिया । इस पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने राजस्थान सरकार के पास एक पत्र भेजकर इसका डीनोटिफिकेशन करने हेतु पत्र भेजा हुआ है ,प्रताप यादव ने मंत्री महोदय से कहा की वे राजस्थान सरकार से इनका डीनोटिफिकेशन करवा देते हैं तो सरकार की भावना के अनुरूप हजारों व्यक्ति लाभान्वित हो जाएंगे व उनके सर पर लटक रही तलवार हट जाएगी ।
शिष्टमंडल में श्री सुरेश कुमार लद्दद, निवर्तमान उपाध्यक्ष अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग) सौरभ यादव ,अली अकबर मोयल,धर्माराम गुर्जर, शमसुद्दीन ,मोहम्मद यूनुस, बदरुद्दीन कुरैशी व नसरुद्दीन आदि शामिल थे ।
प्रभारी मंत्री महोदय ने इधर ही आवश्यक कार्रवाई कराने का विश्वास दिलाया ।

error: Content is protected !!