अजमेर ! महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 2022 – 23 के बजट भाषण का बुधवार को प्रातः 11बजे आगरा गेट पर बड़े एलईडी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा ! महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 2022 -23 का आम बजट एवं कृषि मंत्री श्री लाल चंद कटारिया अलग से कृषि बजट पेश करेंगे। कल का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर लिखा जाएगा, कल पहली बार किसानों के हित ओर अधिकारों के लिए अलग से कृषि बजट होगा, ये मुस्कान राजस्थान की 8 करोड़ जनता के लिए अनेक सौगात लेकर आएगी ।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि आमजन एवं कांग्रेसियों की सुविधार्थ आगरा गेट पर बड़ी एलइडी पर बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा जिससे आमजन कांग्रेस की रीति नीति से अवगत हो सके।