केकड़ी 22 फरवरी (पवन राठी)राजपूत समाज ने मंगलवार को अजमेर रोड स्थित जगदंबा छात्रावास के बाहर पी सी सी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के विवादित बयान के विरोध में उनका पुतला फूंक कर उनको पी सी सी चीफ पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है अन्यथा पूरे राज्य में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।वक्ताओं ने डोटासरा पर आरोप जड़ा की उन्होंने अकबर और महाराणा प्रताप के युद्ध को सत्ता के लिए संघर्ष बता कर महाराणा प्रताप को नीचा दिखाने का प्रयास किया है जो उनकी संकीर्ण मानसिकता का परिचायक भी है।उनके बयान से पूरे राजस्थान वासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
महाराणा प्रताप ने अपना जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए लगाया था।
कार्यक्रम में प्रधान होनहार सिंह करनी सेना जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवव्रत सिंह दोराई दिग्विजय सिंह कनोज भगवान सिंह निमोद गोविंद शर्मा देसराजसिंह राठौड़ सहित समाज के अनेको सरदार उपस्थित थे।