बजट में आमजन के साथ ही हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा

अजमेर। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा व अजमेर सोनिया गांधी ब्रिगेड के अध्यक्ष राज कुमार गर्ग ने कहा कि बुधवार को राज्य की विधानसभा में मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री अशोक गहलोत जी ने ऐतिहासिक बजट को पेश किया। मुख्यमंत्री ने गहलोत अपने बजट में आमजन के साथ ही हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा है। बजट में शिक्षा चिकित्सा, पुलिस व्यवस्था, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, छोटे व बड़े उद्यमियों, किसानों मध्यमवर्ग व गरीब वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजना योजनाओं को शामिल किया। जिससे हर वर्ग को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह बजट सबके लिए कल्याणकारी बजट साबित होगा और प्रदेश के लिए खुशहाली लाएगा और प्रदेश को आगे बढ़ाएगा। आज गहलोत जी का जो बजट पेश हुआ है, अब तक सबसे बेहतर बजट है। जो गहलोत जी ने जो भी घोषणा की और जनता से वादे किए, उनको पूरा किया है। प्रदेश का हर तबका गहलोत सरकार से खुश है।
राजकुमार गर्ग

error: Content is protected !!