रथयात्रा श्री लंका से आयोध्या तक
अजमेर 23 फरवरी। जिला अजमेर इकाई द्वारा आयोज्य श्रीराम वनगमन-पथ काव्ययात्रा 24 फरवरी को रवाना होकर श्रीलंका पहुंचेगें। महाशिवरात्रि 1 मार्च को अशोक वाटिका, श्रीलंका से प्रारंभ होकर 40 दिन बाद रामनवमी से पूर्व अयोध्या पहुंचेगी। इस यात्रा में राजस्थान केे पांच में अजमेर के ललित कुमार शर्मा, कंवल प्रकाश किशनानी व प्रियंका किशनानी, भीलवाड़ा से ओज के कवि योगेन्द्र शर्मा व तकनीकी विशेषज्ञ अभिषेक शर्मा यात्रा में रहकर सोशल मिडिया के जरिए देश दुनिया में प्रचार-प्रसार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाऐगें। इस संदर्भ में सप्तक, भारतीय सिंधु सभा, आप-हम संस्था, नाट्यवृंद, विश्व हिन्दू परिषद, सपना संस्था के सभी दायित्ववान कार्यकर्त्ताओं द्वारा यात्रा की मंगलकामनाऐं व जानकारी हेतुु स्वामी कॉम्पलेक्स के रसोई बेनकॉट हॉल में बैठक सम्पन्न हुई।
जिला इकाई के महासचिव नरेन्द्र भारद्वाज ने अवगत कराया कि यह यात्रा 1 मार्च को शिवरात्रि से प्रारंभ होकर 8 प्रांतो तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, उड़ीसा, झारखंड, काशी व आयोध्या तक की यात्रा 6 हजार 09 किमी 45 दिनों में सम्पन्न होगी व 6 अप्रेल से 10 अप्रेल तक आयोध्या की सरयु नदी के किनारे आजादी के अमृतोत्सव के अन्तर्गत देश के कवियों द्वारा अनवरत् 75 घंटे काव्य पाठ प्रभु श्रीराम को समर्पित किया जावेगा।
संस्था के सरंक्षक सुनील दत्त जैन ने कहा कि परम सौभाग्य की बात है कि अजमेर के चार प्रतिनिधि व भीलवाड़ा से एक प्रतिनिधि वनगमन-पथ काव्ययात्रा में जा रहे है। यह यात्रा विश्व हिन्दू परिषद के पुरोदा अशोक सिंघल को समर्पित होगी। इस यात्रा में मुख्य बात यह है कि आयोध्या से श्रीलंका जाते हुए भगवान श्रीराम ने 232 स्थानों पर ठहरते व संपर्क करते हुए सबका सहयोग प्राप्त करते हुए लंका पर विजय प्राप्त करी थी। उन्हीं सभी स्थानों पर यह रथ-यात्रा पहुंचेगी, वहां पर कवि सम्मेलन, भक्ति संध्या, साहित्य सम्मेलन आदि भगवान श्रीराम को समर्पित कार्यक्रम सम्पन्न होगंे।
रविन्द्र जैन द्वारा गणेश वंदना एवं राम भजन, व मुकेश आर्य द्वारा मंगलकामनाओं का गीत प्रस्तुत किया। इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय सहमंत्री शशिप्रकाश इदौरिया, भारतीय सिधुं सभा के राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थानी, साहित्यकार के.के.शर्मा, आप-हम संस्था के अध्यक्ष विष्णु अवतार भार्गव, सप्तक संस्था के सरंक्षक नरेन्द्र जैन, महासचिव नीरज जैमन, राजीव सक्सेना, विवेक शर्मा, प्रकाश मेहरा, नाट्यवृंद संस्था के संस्थापक साहित्यकार उमेश चौरसिया आदि उपस्थित थे। साहित्यकार उमेश चौरसिया ने ललित कुमार शर्मा, कंवल प्रकाश किशनानी, प्रियंका किशनानी व अभिषेक शर्मा को शॉल पहनाकर यात्रा के लिए मंगलकामनाऐं दी। कल्याणमंत्र द्वारा बैठक का समारोप किया गया।
नरेन्द्र भारद्वाज
9414271748