राजस्थन के बजट पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने कहने को तो इसे कृषि बजट कहा है लेकिन किसानों के लिए महज छलावे से ज्यादा कुछ भी नहीं है। इन्होंने विधानसभा चुनाव में 2 लाख तक का कर्जा माफ करने का वादा तो आज तक पूरा नहीं किया और फिर से किसानों, युवाओं व कमजोर वर्ग को आकर्षित करने के लिए झूठे वादों का लेखा-जोखा लेकर आ गये
उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने पूरे कार्यकाल में श्री सचिन पायलट से लड़ने में इतना व्यस्त रहे हैं कि उन्होंने अपने बजट को भी हवाई बातों एव हवाई घोषणाओं से परिपूर्ण बना कर हवाई सपने पूरे करने की असफल उड़ान भरी हैं।इस बजट का कोई वास्तविक धरातल नहीं है,इस उड़ान से आमजन ओर वास्तविक स्थिति बिलकुल दूर हैं।
विधायक अनिता भदेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत बजट मे 1 लाख नई भर्ती की घोषणा की गयी हैं परन्तु राज्य सरकार पूर्व के बजट में घोषित 1.80 लाख भर्ती ही अभी तक पूरी नहीं कर पायी हैं,यह बजट सिर्फ़ राजनीति से प्रेरित है इसमे नीतिगत कुछ बहु नही है
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि कांग्रेस का शुरुआत से ये ही सिद्धांत रहा है कि झूठे सपने दिखाओ और जनता को मूर्ख बनाओ। इस बजट में भी ऐसा ही हुआ है, लेकिन अब लोग इनके झांसे में आने वाले नहीं है। क्योंकि पिछली घोषणाएं कागजों मे ही पूरी हो रही है,लेकिन धरातल पर आज भी नहीं उतरी,
महापौर ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि यह बजट हर वर्ग को निराश करने वाला है। जिसका आधार नीति नहीं, बल्कि राजनीति है। इस बजट में विकास का कोई विजन नहीं है,चुनावी रंग में रंगे इस बजट से ना तो प्रदेश की दशा बदलने वाली और ना ही दिशा,चुनावी रंग में रंगा ये बजट आम लोगों के लिए बेरंग ही है
भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व बजट की भाँति चिकित्सा सेवाओं के सुधार एव नई संस्थानो की घोषणा बिना कार्ययोजना के सिर्फ़ झूठ का पुलिंदा हैं।
रीट पेपर लीक प्रकरण एव आरएएस भर्ती के सिलेबस विवाद सहित अन्य परीक्षाओं में भी पेपर लीक होने के बाद यह सरकार आमजन के मध्य अपनी विश्वसनीयता खो चुकी हैं।पिछले बजट की भर्तीयो को किये बिना नई भर्ती की घोषणा सिर्फ़ काल्पनिक एव युवाओं की छलने वाली हैं

error: Content is protected !!