जेएलएन चिकित्सालय में महिलाओं को माला पहनाकर शुभकामनाएॅं दी

आज दिनांक 08 मार्च 2022 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रौपदी कोली द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के कार्डियोलॉजी विभाग में महिला डॉक्टर, नर्स, महिला मरीज व महिला अटेंडेंट को माला एवं फूल चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।
यह जानकारी देते हुए अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 08 मार्च को विष्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की पदाधिकारियो द्वारा जेएलएन चिकित्सालय में महिला डॉक्टर, नर्स, मरीज आदि को फूल व चॉकलेट देकर महिला दिवस की शुभकामनाएॅं प्रेषित की गई। इस दौरान ललिता तवंर, धीरज बुंदेल, पुष्पा, प्रियंका चौरसिया, सरिता सेन, लाजवंती लता डाबरा, राजकुमारी नोनीवाल, ममता, कांता, पुष्पा, देवकी, सरोज गहलोत व सुनीता गायत्री इत्यादि मौजूद थी।

(द्रोपदी कोली)
9351329069

error: Content is protected !!