गौ सेवार्थ चलाई जा रही मुहीम “गौ सारथी” के 4 वर्ष पूर्ण

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा गौ माता के लिए हरे चारे की व्यवस्था के लिए चलायी जा रही “गौ सारथी” मुहीम के सफ़ल 4 वर्ष सम्पूर्ण हो गए हैं। संस्था द्वारा पिछले 4 वर्षों ने संस्था द्वारा जनसहोग से लगभग 7 लाख से अधिक रूपये का 451 ट्रॉली चारा गौ माता को खिलाया गया।
सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा 4 वर्ष पूर्व 2018 में नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में शहर की सड़कों से पकड़ कर रखी जाने वाली गौ माता को हरा चारा उपलब्ध करवाए हेतु एक मुहीम शुरू करी थी जिसका नाम “गौ सारथी” रखा गया। मुहीम की शुरुआत में संस्था सदस्यों तथा कई समाज सेवकों द्वारा 10 रुपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से एकत्रित कर गौ माता के लिए चारे की व्यवस्था की शुरुआत करि गयी. बाद में संस्था सदस्यों द्वारा लोगों को उनके जन्मदिन, शादी की सालगिरह एवं पूर्वजों की पुण्यतिथि पर एक ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलने के लिए प्रेरित करना शुरू किया गया। जिसके चलते जन सहयोग से संस्था द्वारा 4 वर्षो में 451 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है। यह सेवा कार्य आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।
गौ सारथी मुहीम के संयोजक नोरत बंसल तथा कोषाध्यक्ष जय गोयल ने बताया कि वैसे तो नगर निगम अजमेर द्वारा गौ माता के भोजन की उचित व्यवस्था करी जाती है लेकिन गौ माता की संख्या कम ज्यादा होने के कारण उन्हें समय समय पर हरा चारा सारथी संस्था द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है। संस्था द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के चलते दोनों लॉक डाउन में नगर निगम अजमेर के साथ शहर की सड़कों पर घूमने वाले सभी गौ माताओं तथा कांजी हाउस में रखी गयी गौ माताओं के भोजन हेतु प्रतिदिन चारे की व्यवस्था कि थी।
गौ सारथी मुहीम में रोहित झाला, धर्मेंद्र आनंद, विनोद बंसल, सत्यनारायण चौधरी, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री किशन जी अग्रवाल, नारी बुरानी, नरेंद्र भरवाद्वाज, मनोज चौहान, सुभाष शर्मा, मनेंद्र सिंह राठौड़, शशिकला अग्रवाल, रमेश गर्ग, श्याम खंडेलवाल, आदि के द्वारा विशेष रूप से लगातार सहयोग प्राप्त हुआ।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने “गौ सारथी” मुहीम से जुड़ने वाले सभी समाज सेवकों और गौ प्रेमियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!