माह फरवरी 2022 में अनाधिकृत रुप से रेल सीमा में प्रवेश करने व सवारी गाडियों में एसीपी(चैन पुलिंग)करने वालों के विरुद्ध आर पी एफ की कार्यवाही
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा माह फरवरी 2022 में रेल सीमा में अनाधिकृत रुप से प्रवेश की रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेल सीमा से लगते गांवों, पंचायतो व स्कुलों में 1094 व्यक्तियों को समझाईश की गई तथा अनाधिकृत रुप से रेल सीमा में प्रवेश करने वाले 149 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत कार्यवाही कर मामले दर्ज किये गये।
इसी प्रकार अजमेर मण्डल रेल सुरक्षा बल अजमेर द्वारा सवारी गाडियों में एसीपी(चैन पुलिंग) की रोकथाम के लिए 212 कार्यवाही की गई और यात्रियों को जागरुक करने के लिये अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ द्वारा लाउड हैलर एवं पी.ए सिस्टम का उपयोग किया गया व यात्रियों को एसीपी नही करने हेतु जागरूक करने के लिए पम्पलेट बांटे गये व समझाईश की गई। सवारी गाडियों में एसीपी की रोकथाम के लिए एस्कोर्टिंग हेतु महिला व पुरुष बल सदस्यों को तैनात किया गया तथा गाडियों के संचालन, समयपालन को सूचारु रखने के लिये भी विशेष प्रयास किये गये। अभियान के दौरान सवारी गाडियों में अनाधिकृत रुप एसीपी करने वाले 73 व्यक्तियों के विरुद्ध रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत कार्यवाही करते हुए मामले दर्ज किये गये।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर