माधवी महिला समिति का फाग उत्सव सम्पन्न

केकड़ी 12 मार्च(पवन राठी)
माधवी महिला सेवा समिति केकड़ी द्वारा फाग महोत्सव श्री बालाजी की बगीची देवगांव गेट के पास में बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया । प्रारंभ में विधिवत पूजन किया गया । उसके बाद उपस्थित महिलाओं द्वारा होलिया में उड़े रे गुलाल, फूलों संग होली खेले बिहारी, श्याम थाने रिझायो पुष्पों संग , होली आई होली आई होली आई मस्ती छाई मस्ती छाई, सहित अनेक रसिया गीतों का गायन हारमोनियम चंग व डफ की थाप पर किया । इस मौके पर पुष्पों से होली खेली गई व श्रंगार झांकी सजाई गई तथा प्रसाद वितरण किया गया । माधवी महिला सेवा समिति की अध्यक्ष कौशल्या गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में मधु अग्रवाल ,संतोष गुप्ता, प्रभा गर्ग, रीटा चौकड़ी वाल, बीना अग्रवाल ,अलका चौकड़ीवाल,चंद्रकांता गर्ग, रेखा गर्ग, पिंकी बाहेती, पूजा गर्ग इंद्रा नुहाल, कुसुम राठी , कला गोयल व अन्य महिलाएं उपस्थित रही ।

error: Content is protected !!