राशन विक्रेताओं को दे आर्थिक राहत -देवनानी

– देवनानी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
– राशन विक्रेताओं को आर्थिक राहत एवं मांगो के निराकरण के लिये किया आग्रह

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 12 मार्च। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राशन विक्रेताओं को आर्थिक राहत देते हुए इनकी मागांे पर सकारात्मक रूख दिखाते हुए निराकरण किया जावें।
इस सम्बंध में देवनानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि राशन विक्रेताओं को आर्थिक राहत प्रदान करते हुए इन मांगों पर अपना सकारात्मक रूख दिखाते हुए निराकरण शीघ्र किया जाये ।
01- वर्तमान मंहगाई को देखते हुए राशन डीलर को प्रति क्विंटल गेहूं का कमीशन बढाया जाये
अथवा 30,000/-रू. मासिक मानदेय दिया जाये ।
02-राशन विक्रेताओं द्वारा संचालित पोस मशीन पर मेन्टेनेस के 5/21 रू. और नई मशीन बाबत
10/-रू. प्रति क्विंटल गेहूं के हिसाब से कटौती की जा रही है। जो कि व्यवहारिक रूप से
अनुचित है इसे तुरन्त प्रभाव से बन्द कर आर्थिक राहत प्रदान की जाये ।
03- संचालित पोस मशीन की निर्धारित कीमत 22,500/- रु. से ज्यादा जिस डीलर की सरकार द्वारा
वसुली की गयी है उसे वसूल की गयी राशि पुनः लौटाया जाये।
04- राशन विक्रेताओं द्वारा गेहूं वितरण के दौरान काफी मात्रा में गेहूं की छीजत आती है क्योंकि गेहूं
का ट्रक धर्मकाटें पर तुलने के पश्चात राशन विक्रेता द्वारा उपभोक्ताओं को अलग-अलग वितरण
करता है इस दौरान काफी मात्रा में गेहूं कम पड जाता है इसलिए गेहूं में 2 से 3 प्रतिशत छीजत
दिलवावे ।
05- राशन डीलर की मृत्यु के पश्चात अनुकम्पा नियुक्ति आजीवन की जाये जिसमें आयु सीमा की
बाध्यता को हटवाया जाये साथ ही शैक्षणिक योग्यता को दसवीं पास तक ही रखा जाये ताकि राशन
डीलर का परिवार आर्थिक संकट से परेशान ना हो ।

error: Content is protected !!